पौधारोपण करते पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि आदि। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
मवाना। हाईवे रोड पर गांव में कौल स्थित आदि श्री गर्ल्स कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज प्रबंधक उत्तम कुमार कौल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि, चौधरी नरेश पाल सिंह, विमल कुमार सिंह, दीपक कुमार और अमित सिवाच आदि ने फलदार पौधे लगाए। पूर्व मंत्री ने बीएड छात्राओं को संबोधित करते हुए पौधरोपण का महत्व बताया और सभी से घर में एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया।