मेरठ। वैश्य समाज महानगर की ओर से 29 नवंबर को मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह होगा। इसमें उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसकी की तैयारियों को लेकर शास्त्रीनगर स्थित कमला देवी शिशु मंदिर में बैठक हुई। अध्यक्षता सुशील कृष्ण गुप्ता ने की। संचालन महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने किया। समारोह में 500 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। अब तक करीब 300 विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं जमा हो चुकी हैं। बैठक में गीता अग्रवाल, गीता जिंदल, प्रवीण कुमार गुप्ता, सुशील राजवंशी, मुकुल सिंघल रहे। ब्यूरो