माछरा। शाह जमाल विद्यालय में प्रधान परवेज दिलशाद शिक्षकों के साथ अंक पत्र व शील्ड वितरित करते ह
माछरा। ब्लॉक माछरा की ग्राम पंचायत देहात किठौर के गांव शाहजमाल के उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक दिवस पर कक्षा एक से आठवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को ग्राम प्रधान परवेज दिलशाद ने शील्ड और अंक पत्र देकर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर बच्चों को जागरूक करें कि वह सरकारी विद्यालय में ही शिक्षा ग्रहण करें और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करें। स्कूल में जिस भी चीज के लिए उनकी आवश्यकता होगी वह सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राबिया, सहायक अध्यापक गुलबहार इमरान, सतीश नागर, दीपक सिंह, अभिषेक वर्मा, सोनिया शर्मा, भूपेंद्र कुमार, नकहत तंजीर, सबीता रानी, गजेंद्र कुमार, नाहिद, रुखसाना परवीन अध्यापक उपस्थित रहे।