पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य स्रोत कॉलेज
हस्तिनापुर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। हाईस्कूल में दुष्यंत प्रथम, मयंक चौधरी द्वितीय और आशीष तृतीय रहे। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में अंशिका प्रथम, नमन नागर द्वितीय और दीपांशी तृतीय रहीं। कला वर्ग में लविश प्रथम, राजा द्वितीय और वंश तृतीय स्थान पर रहा। व्यावसायिक वर्ग में आकाश प्रथम, निखिल द्वितीय और अजय दास तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है।