फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेधावी छात्राें को पुरस्कृत किया

विज्ञापन
बहसूमा। माखननगर स्थित प्राथमिक विद्यालय बच्चों को परीक्षा परिणाम वितरित व मेधावियों को पुरस्कृत
विज्ञापन
बहसूमा। माखननगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी टीपी सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। मेधावी छात्र-छात्राओं को बैग, नोटबुक, पेंसिल, रबर, शार्प देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होने वाले कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विद्यालय में कार्यरत रसोइया आहती देवी व जगवती देवी को जिला स्तरीय योग कला में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार दिया गया। बीडीसी सदस्य धुलेल सिंह ने कक्षा एक से पांचवीं तक के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक बच्चे को 500 रुपये, द्वितीय को 200 रुपये, तृतीय को 100 रुपये देकर प्रोत्साहित किया। संचालन शिक्षक संघ के ओमपाल सिंह ने किया। प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। सहायक अध्यापिका सविता सिंह, प्रियंका व सुषमा का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें