फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेधावी छात्रा तरन्नुम व सुंबुल को यूको बैंक से मिला सम्मान

विज्ञापन
सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं को विश्वविद्यालय पदक जीतने पर यूको बैंक ने स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की हिंदी साहित्य विषय में टॉपर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्रा तरन्नुम त्यागी एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुंबुल ने यूको बैंक से प्राप्त स्मृति चिह्न एवं नकद धनराशि के चेक कॉलेज की वरिष्ठ प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लुईस को आशीर्वाद स्वरूप भेंट किए। सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने दोनों छात्राओं को हृदय से आशीर्वाद दिया। उन्होंने छात्राओं की उपलब्धि को कॉलेज के लिए गौरव का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सम्मान यूको बैंक मेरठ के जोनल मैनेजर जावेद द्वारा मेरठ स्थित गंगानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया था। कार्यक्रम में यूको बैंक की शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षकों ने भी छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अन्य छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें