मेरठ। लॉयंस क्लब मेरठ क्रांति द्वारा बृहस्पतिवार को लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन ने आईआईएमटी एकेडमी की प्रधानाचार्य अलका शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में भारत शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय से दसवीं कक्षा के तीन टॉपर विद्यार्थियों को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में रीजन चेयरपर्सन डॉ. अमरीश सक्सेना, क्लब अध्यक्ष अरुण चौहान, क्लब सचिव संजीव शुक्ला और वरुण त्यागी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद