पीजी-एलएलबी की मेरिट जारी, आज से लें दाखिले
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों एवं तीन वर्षीय एलएलबी में दाखिले के लिए विवि ने मंगलवार रात मेरिट जारी कर दी। इनके एडमिशन 19 से 21 अक्तूबर तक होंगे। यूजी कोर्सों में अंतिम ओपन मेरिट से भी आज से एडमिशन होंगे।
पीजी कोर्सों में एमए में सबसे ज्यादा 16 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। एमकॉम में साढ़े छह हजार और एमएससी में 10 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। एलएलबी में 24 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। एडमिशन लेने के लिए छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से पंजीकरण फॉर्म एवं ऑफरलेटर डाउनलोड कर लें। पंजीकरण फॉर्म एवं ऑफरलेटर के साथ अपने शैक्षिक प्रमाण, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, मूल निवास, आधार आदि समस्त प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छाया प्रति संलग्न करते हुए मूल प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित कॉलेज में जाकर एडमिशन ले लें। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी के 30 कोर्सों में अंतिम ओपन मेरिट से अंतिम चरण में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। एडमिशन आज से ही होंगे। अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है।
एलएलबी कटऑफ
कॉलेज सामान्य ओबीसी एससी एसटी
एनएएस 76.90 72.85 68.55 50.45
मेरठ कॉलेज 78.00 73.30 69.06 50.45
सीसीएसयू कैंपस 78.48 73.03 68.82 65.69