फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में आया उछाल, गर्मी से लोगों का बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम में आए बदलाव के बाद रविवार को बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। लेकिन सोमवार को सुबह से ही चटख धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। तापमान में उछाल आने व उमस भरी गर्मी से दिनभर लोगों का बुरा हाल रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 71 व न्यूनतम 49 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार से छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम में बदलाव आने से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। उमस व तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें