फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पारा 40 के पार, दो दिन बाद राहत मिलने के आसार

Mon, 22 May 2023 07:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है। मई में 12 साल के पार पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले दो दिन बाद बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
weather meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को भीषण गर्मी से लोग हलकान रहे। पारा बढ़कर 40 पार पहुंच गया। छुट्टी के दिन लोग दिनभर घरों में कैद रहे। दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। लगातार पारा चढ़ता जा रहा है। आसमान से बरस रही आग लोगों के शरीर को झुलसा रही है। दिन में गर्म हवाएं गर्मी के एहसास को और बढ़ा रही है। पारा बढ़ने से शहरवासी हलकान हैं। गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। कूलर, पंखों के सामने बैठकर भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को छुट्टी के दिन लोग घरों से कम ही बाहर निकले। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दो दिन बाद राहत के आसार हैं। दो दिन तक गर्मी लोगों को रुलायेगी। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 23 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 25 मई तक रहेगा। आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार भी हैं।
विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ-साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 210 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें