फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शटर लगाने के विवाद में पक्षों के व्यापारी भिड़े

Mon, 06 Mar 2023 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार में काली माता मंदिर के पास शशि बंसल और उनके बेटे सचिन बंसल की कई दुकानें हैं। एक दुकान हरेंद्र सिंह को किराए पर दी है। हरेंद्र के परिवार ने यह दुकान किसी अन्य को किराए पर दे दी है। सचिन बंसल का इस दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को नाले के बाहर आगे की ओर दुकान का शटर लगाने को लेकर विवाद हो गया। सचिन बंसल ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में खींचतान बढ़ गई। दोनों ओर से व्यापारी जुट गए। व्यापारी नेता सुनील दुआ भी पहुंच गए। बाद में सदर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत ने बताया कि फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है। लिखित में तहरीर आई तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें