फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मानसिक रूप से कमजोर युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव बदरूद्दीन नगर नानू से एक मानसिक रूप से कमजोर युवक लापता हो गया। पीड़िता इस्लाम जहां पत्नी उमर दराज ने थाने पहुंचकर अपने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार उनका 19 वर्षीय पुत्र दानिश मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह एक जनवरी को घर से बाहर गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारों और गांव में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है और जल्द ही युवक को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें