दौराला- प्रधानमंत्री के नाम एसीएम को ज्ञापन देते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी व का
दौराला। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष गुलवीर प्रधान के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते से देश के कृषि व दूध उत्पादों को बाहर रखा जाए। कहा कि देश में अधिकांश किसान सीमांत हैं, जो पशु पालकर उनका दूध बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। यदि देश में पाउडर मिल्क आ गया तो देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कृषि व दुग्ध उत्पाद को समझौते में न रखने की मांग की। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसीएम को सौंपा। इस दौरान पवन कुमार, ओमकार, अमित, भूपेंद्र, श्यामा सिंह, रामबीर, अनिल आदि मौजूद रहे। संवाद