मेरठ। गांधी आश्रम के भूखंड 800.33 वर्गगज की ब्रिकी पर रोक लगाने की मांग करते हुए कर्मचारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा है। कर्मचारी संगठन के सदस्य अनंत देव कौशिक ने बताया कि गांधी आश्रम में कर्मचारी दो साल से क्रमिक अनशन पर बैठे है। कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ अधिकारी जमीन को बेचना चाहते है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त जमीन को 13 माफिया ने मिलकर अपने नाम ट्रांसफर करा लिया गया है। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि उक्त प्रकरण हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसे न तो बेचा गया है न ट्रांसफर कराया गया है। संवाद