फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रम अधिकारियों के रिक्त पद भरने के लिए दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल लॉ रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इंडस्ट्रियल लॉ रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के बैनर तले पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रदेश के श्रम न्यायालय में अधिकारियों की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। संस्था के अध्यक्ष मुनेश त्यागी ने बताया कि प्रदेश में 27 श्रम न्यायालय में 16 श्रम में पीठासीन अधिकारी नहीं है। इसमें मेरठ में दो, कानपुर में चार, गाजियाबाद में दो पद रिक्त हैं। लखनऊ, बरेली, मिर्जापुर, रामपुर, फिरोजाबाद, गौरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी में एक- एक पद रिक्त है। इसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्य न्यायधीश, मुख्यमंत्री और श्रम सचिव से मांग है कि सभी न्यायालयों में श्रम कानून के जानकार पीठासीन अधिकारियों की शीघ्र ही नियुक्ति की जाएं। श्रम कानूनो के जानकार वकीलों को भी अधिकारियों के तौर में नियुक्त की जाए। इस मौके पर मुनेश त्यागी, तेजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें