दौराला - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करते मनोज चिरौड़ी। स्रोत : स्वयं
दौराला। भाजपा कार्यकर्ता मनोज चिरौड़ी ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की। इस दौरान पंकज चौधरी ने उनका सम्मान करते हुए कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ और उनकी असली ताकत हैं। मनोज चिरौड़ी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने गांव चिरौड़ी स्थित बाबा खातनाथ मंदिर से लेकर बाबा बिहारी दास मंदिर मटौर तक करीब तीन किलोमीटर लंबे खड़ंजा मार्ग को पक्की सड़क में परिवर्तित कराने की मांग रखी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मनोज चिरौड़ी ने नवनियुक्त स्वतंत्र प्रभार मंत्री सोमेंद्र तोमर से उनके आवास पर मुलाकात कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस प्रकार के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।