फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धन सिंह कोतवाल के स्मरण दिवस के लिए बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। आगामी 10 मई को मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले धन सिंह कोतवाल स्मरण दिवस को लेकर खरखौदा में बैठक का आयोजन किया गया। गुर्जर महासभा के सदस्य अशोक पोसवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को खरखौदा में कोल मार्ग पर वर्मा प्रॉपर्टीज पर बैठक हुई। इसमें 10 मई को मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में शहीद धन सिंह कोतवाल गुर्जर का स्मरण कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक अशोक पोसवाल ने बताया कि धन सिंह कोतवाल की शहादत के बाद ही हम खुले में सांस ले पा रहे हैं, जिन्होंने अपने देश को आजाद करने के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी। इस मौके पर मामचंद नगर, राजेश्वर छतरी, ऋषि प्रधान, संजय प्रधान कूड़ी, अजय पोसवाल, मनोज पोसवाल, रोहित चपराना, मोहित चपराना, गौरव चपराना, डॉ. भगत सिंह वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें