फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने ली ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। विकास खंड कार्यालय पर बुधवार को खंड विकास अधिकारी के द्वारा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में कोविड-19 के दौरान ग्राम स्तर पर शुरू हुई योजनाओं के संचालन की जानकारी ली गई। जिसमें ग्राम स्तर पर सामुदायिक शौचालय निर्माण, मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों को दिए जाने वाले कार्य, मनरेगा योजना के अंतर्गत ही राजवाहा की पटरी को साफ करवाने की समीक्षा हुई। वहीं अन्य योजनाएं जो संचालित की जा रही है, उनके बारे में भी बात हुई। इस समीक्षा बैठक में खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार भाटी, ग्राम पंचायत सचिव रामदेव, सुनील कुमार, शनि, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें