थाने पर शांति समिति की बैठा आयोजित
फलावदा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से फलावदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। नवनियुक्त थाना प्रभारी गौरव सिंह ने गणमान्य लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के सुझाव मांगे। लोगों ने भाईचारे से त्योहार मनाने का भरोसा दिया। बैठक में जाम की समस्या प्रमुखता से उठी। इस पर पुलिस प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने दिवाली पर अवैध पटाखों की बिक्री रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को बिना अनुमति पटाखे न बेचने की हिदायत दी। साथ ही, मिलावटी मावे के इस्तेमाल पर भी रोक लगाने को कहा। थाना प्रभारी ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान सैयद रेहानुद्दीन, अब्दुस समद, अश्वनी विशई, अनिरुद्ध विश्नोई, नरेंद्र खटीक और मास्टर अरुण उपस्थित थे।