मेरठ। स्कूल विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 19 से 21 सितंबर तक रायपुर छत्तीसगढ़ में ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ के पहलवान सूरज शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाई। शुक्रवार को सूरज शर्मा के मेरठ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित रुस्तम-ए जमा दारा सिंह स्टेडियम में पहुंचने पर उनका सम्मान किया। इस मौके पर कुश्ती संघ के संरक्षक अश्वनी गुप्ता ने सूरज को बादाम व अन्य सामान देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोच जबर सिंह सोम ने बताया कि विश्व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन आगामी माह में ब्राजील में होना है। इस मौके पर अन्य खिलाड़ियों ने भी उन्हें बधाई दी। संवाद