मेरठ। श्रीनगर में छह से आठ सितंबर तक सेपकटकरा सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें यूपी टीम का भी चयन किया गया। चयन प्रक्रिया 22 जुलाई को बरेली साईं सेंटर में हुई। इसमें मेरठ से अदिति चौधरी और देवांश चौधरी ने यूपी की टीम में जगह बनाई। इस मौके पर उनके कोच सुमन सिंह और करण कुमार ने उन्हें बधाई दी। मेरठ सेपकटकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदपाल, सचिव अरुण गुप्ता, कोषाध्यक्ष ओमेश प्रधान ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद