मेरठ। ड्रीम सिटी कालोनी में चल रही वाॅलीबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को मेरठ जोन पुलिस और दून क्लब मुजफ्फरनगर की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ जोन पुलिस ने 22-15 से मैच जीता और प्रतियोगिता अपने नाम कर पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव नरेश कुमार मल्लापुर ने पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने विजेता और उपविजेता दोनों टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर योगेंद्र सिंह, अरविंद, प्रवेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद