फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हत्या, पुलिया के नीचे मिला शव

Sun, 09 Apr 2023 04:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हस्तिनापुर कस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। रविवार को उसका शव पुलिया के नीचे पड़ा मिला।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर कस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। हत्या कर शव पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


मामला कस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी का है। जहां का युवक पवन(24) पुत्र गिरिराज फोटोग्राफर का काम करता है। सात अप्रैल से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिवार के लोगों ने सोचा कि वह किसी काम कहीं बाहर गया होगा। क्योंकि आए दिन अक्सर वह फोटोग्राफ्री करने के लिए शादी विवाह में चला जाता था। रविवार को उसका शव राजकीय डेयरी फार्म कृषि प्रक्षेत्र चेतावाला गांव हस्तिनापुर से चांदपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर लगी पुलिया के नीचे मिला।
 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: जिले में 18 करोड़ से बनेंगी 28 सड़कें, सीएनजी और घरेलू पीएनजी पर 6-6 रुपए कम हुए

विज्ञापन

 

मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।  उसके बाद प्रभारी इंचार्ज मुनेश पाल सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी।

विज्ञापन

 

इसके बाद सीईओ आशीष शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। और घटना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी की। इस मामले में परिवार के लोगों ने हत्या की बात स्वीकार की है। उधर, पुलिस भी इस मामले को हत्या से जोड़कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें