फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 21 Oct 2025 11:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में जटौली रेलवे फाटक के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
रेलवे ट्रैक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जटौली रेलवे फाटक के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक के किनारे टहल रहा एक युवक अचानक गुजर रही रेलगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। कंकरखेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें