फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ ने जीती स्टेट बास्केटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 29वीं सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता 8 से 11 सितंबर तक लखनऊ में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एमपीएस और आईपीएस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसके चलते मेरठ विजेता रहा। लीग मैच में मेरठ ने सीतापुर और वाराणसी को हराया। सेमीफाइनल में मेरठ ने आगरा की टीम को 70-27 के स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में मेरठ का मुकाबला वाराणसी से हुआ जिसमें मेरठ ने 67-29 से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मेरठ के खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय कोच उमर मिर्जा को दिया। इस दौरान जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष सौरभ, उपाध्यक्ष विक्रम शास्त्री, अमरजीत, डीपी सिंह आदि ने टीम को बधाई दी। खिलाड़ियों में कौशल, वतन, आरुष, समीर, पवन, पारस, आराध्य आदि रहे। इस दौरान संघ के सचिव मिर्जा बेग ने भी बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें