फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ ने राज्य जूनियर बालिका बास्केटबाल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
बास्केटबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली मेरठ की टीम
विज्ञापन
मेरठ। 36वीं राज्य जूनियर बास्केटबाल बालिका चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 14 अप्रैल तक प्रयागराज में किया गया। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश से 17 टीमों ने भाग लिया और मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी की टीम को 46-40 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष सौरभ जैन ने टीम के खिलाड़ियों और कोच अमरजीत सिंह को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मेरठ बालिका बास्केटबाल की टीम में छह बालिकाएं मेरठ पब्लिक स्कूल की थीं और छह बालिकाएं सोफिया गर्ल्स स्कूल की रहीं। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं एमपीएस ग्रुप के प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री और सचिव मिर्जा शहबाज बेग ने शुभकामनाएं दीं। अंतरराष्ट्रीय कोच अमरजीत सिंह, संजय सिरोही, अंकुर पंवार और मोहम्मद असलम ने भी खिलाड़ियों को सराहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें