दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में रविवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में महिलाओं और युवतियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। महिलाओं ने महिला पहलवानों की मांग पर जल्द से जल्द कार्रवाई कराने और बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर महिलाओं ने नारेबाजी भी की।
रालोद की राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा अहलावत, रालोद की प्रदेश प्रवक्ता आरुषि सिरोही और संगीत दोहरे के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं और युवतियां नारेबाजी करते हुए चौधरी चरण सिंह पार्क में पहुंची। इन्होंने पार्क में प्रदर्शन कर धरना दिया।
यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में ATS की बड़ी कार्रवाई, चांदपुर की एक मस्जिद के इमाम को उठाया, पूछताछ जारी
प्रदर्शनकारी महिलाओं एवं युवतियों ने दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे खिलाड़ियों का समर्थन किया और कहा कि आरोपों से घिरे बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की जाए।
महिलाओं ने कहा कि महिला खिलाड़ियों के समर्थन में उन्हें दिल्ली कुछ करने की जरूरत पड़ी तो है पीछे नहीं हटेगी। मनीषा अहलावत ने कहा कि यह धरना किसी राजनीतिक पार्टी का नही है यह महिलाओं को न्याय देने के लिए धरना दिया गया है।