फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Sun, 18 Oct 2026 11:26 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

परतापुर में शनि देव मंदिर में पूजा करने के बाद महिला वापस लौट रही थी। 4सी पुलिस चौकी के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक घटना हो गई। पुलिस ने आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शनि देव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाकर लौट रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना 4सी पुलिस चौकी के पीछे हुई। मूल रूप से खूनशेरपुर की रहने वाली महिला के साथ हुए इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतका देर शाम परतापुर स्थित शनि देव मंदिर में माथा टेकने गई थीं। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद जब वह वापस घर लौट रही थीं, तो रेलवे ट्रैक पार करते समय यह भयानक हादसा हो गया। अचानक ट्रेन आ जाने के कारण उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और वह उसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वहीं, इस अचानक हुई अनहोनी की खबर जैसे ही मृतका के परिवार और उनके पैतृक गांव खूनशेरपुर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस मर्मस्पर्शी हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें