फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जबरन किस किया तो काटा होंठ, पैकेट में ले गई पुलिस, छेड़छाड़ कर रहे युवक को महिला ने दी खौफनाक सजा

Sun, 05 Feb 2023 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक महिला ने छेड़छाड़ कर रहे एक युवक को खौफनाक सजा दी। जबरन किस करने पर महिला ने युवक को होंठ दांतों से काटकर अलग कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से दौराला थाना क्षेत्र के गांव अझौता के जंगल में छेड़छाड़ कर रहे युवक को महिला ने होंठ काट कर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार को काली नदी के किनारे जंगल में काम कर रही थी
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान लावड़ निवासी एक युवक वहां पहुंच गया और महिला को बदनीयती से दबोच लिया। आरोप है कि युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और उसे जबरन किस करने की कोशिश की। महिला साहस दिखाते हुए उससे भिड़ गई और अपने दांतों से युवक का होंठ काट लिया।

इसके बाद युवक को पकड़कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पुलिस ने युवक का होंठ पैकेट में रखकर सील किया और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित सैनी निवासी लावण बताया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें