मेरठ। मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में आयोजित अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट ट्रॉफी पर मेरठ की टीम ने कब्जा किया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मेरठ ने गाजियाबाद को 66 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि मेरठ ने पहले खेलते हुए 35 ओवर में 7 विकेट प़र 205 रन बनाए। संदीप तोमर ने 7 चौके व 1 छक्के की मदद से 90 रन की शानदार पारी खेली। अंकुर मलिक ने 38 व अंकुर चौहान ने 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद की टीम 141 रन ही बना सकी। मेरठ के गेंदबाज विवेक ने 18 रन देकर 3 विकेट झटके। विशाल ने 35 रन देकर 3 विकेट झटके। विजेता टीम मेरठ को यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह ने ट्रॉफी व 51 हजार सम्मानित राशि दी। गाजियाबाद को उपविजेता ट्रॉफी के साथ 31 हजार रुपये सम्मानित राशि दी गई। संवाद