मेडिकल थाना क्षेत्र में तेजगढ़ी चौराहे पर मनचले से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला से छेड़छाड़ करने पर पीड़िता का बेटा व अन्य आरोपी को पीट रहे हैं।
बताया गया कि तेजगढ़ी चौराहे के पास महिला से छेड़छाड़ करने पर पीड़िता के बेटे ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। युवक ने आरोपी से मारपीट की तो मौके पर लोग एकत्र हो गए। लोगों ने भी आरोपी को पीटा। इसके बाद आरोपी से पीड़ित महिला के पैर पकड़वा कर माफी मंगवाई और उसे छोड़ दिया। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि इस घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।