फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: आज भी जारी रहेगा धूप और गर्मी का प्रकोप, जानें कब से बन रही बारिश की संभावना

Sun, 28 Jun 2026 10:13 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ समेत आसपास के जिलों में रविवार को सुबह से ही धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया। उमस और पसीने के कारण लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को बारिश होने का अनुमान है, जिससे पारे में गिरावट होगी। 
विज्ञापन
धूप से परेशान युवक। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को भी भीषण गर्मी और उमस का असर बरकरार रहने का अनुमान है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। हवा में नमी बढ़ने से उमस का अहसास और अधिक हो रहा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, रविवार को मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि, अगले 24 घंटे में मौसम करवट ले सकता है। सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को उमस व गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां
फिलहाल, लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


मानसून की सक्रियता पर निर्भर राहत
मौसम विभाग का मानना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में बारिश का दौर तेज होगा और तभी भीषण गर्मी से व्यापक राहत मिलने की संभावना बनेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें