फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी, हाईवे पर धीमी गति से चले वाहन, हादसों का खतरा बढ़ा

Fri, 26 Dec 2025 11:15 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

वेस्ट यूपी में कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा और ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। 
विज्ञापन
मेरठ में सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा, सूरज भी दिखाई नहीं दे रहा था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस समय सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। ठंड बहुत ज्यादा और मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। शुक्रवार सुबह फिर से घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। 11 तक भी धूप के दर्शन नहीं हुए।

विज्ञापन


साल के विदा होने से पहले सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। स्मॉग और कोहरे का असर काम नहीं हो रहा है। इस समय कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बाजारों में भी सुबह और शाम के समय कम ग्राहक आ रहे हैं। 
चिकित्सकों ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकालने की सलाह दी है। मॉर्निंग वॉक बंद करने को कहा है। 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड का जोर ऐसे ही बना रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड में लगातार वृद्धि हो रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें