मेरठ के दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी को मेडिकल पुलिस से पकड़वाया। आरोप है कि पुलिस ने कुछ ही देर में उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने एसएसपी से मेडिकल पुलिस की शिकायत करने की बात कही है।
पीड़ित युवती ने बताया कि 2012 में उसका पति से तलाक हो चुका है। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करती है। डेढ़ साल पहले उसने शादी के लिए एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया। आरोपी ने अपने को तलाकशुदा बताया था। जल्द शादी करने की बात कही थी।
शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से कई होटलों में ले जाकर संबंध बनाए। कई बार गर्भपात भी करा दिया। उसने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने 19 नवंबर को आरोपी बड़ौत निवासी अमित के खिलाफ मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अब आरोपी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी आरोपी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसने बुधवार दोपहर मेडिकल पुलिस से आरोपी को पकड़वा दिया और अपने मुकदमे में जेल भेजने के लिए कहा। आरोप है कि पुलिस ने उसे छोड़ दिया। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है।