भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बृहस्पतिवार देर शाम महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। इसमें मेरठ को भी खास तवज्जो दी गई है। शास्त्रीनगर की रहने वाली वर्षा कौशिक को प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा में 1997 से जुड़ीं वर्षा पार्टी में लगातार सक्रिय हैं। वह 2010 में मंडल उपाध्यक्ष, 2013 में महिला मोर्चा में मंडल उपाध्यक्ष, 2015 में महिला सम्मेलन की महानगर संयोजिका और 2016 में पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय संयोजिका रहीं। साल 2018 में उन्हें महिला मोर्चा में महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली और 2021 में मोर्चा में वह पउप्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रहीं।
वर्षा कौशिक ने बताया कि उनके पति नीरज कौशिक भी भाजपा से जुड़े हैं। वर्षा की सास शकुंतला कौशिक भाजपा में दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री के साथ ही कद्दावर नेता रह चुकी हैं।