फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: वर्षा कौशिक बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री, 29 साल पुरानी कार्यकर्ता, संभाल चुकीं कई पद

Thu, 01 Oct 2026 07:48 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शास्त्रीनगर की रहने वाली वर्षा कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
वर्षा कौशिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बृहस्पतिवार देर शाम महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। इसमें मेरठ को भी खास तवज्जो दी गई है। शास्त्रीनगर की रहने वाली वर्षा कौशिक को प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


भाजपा में 1997 से जुड़ीं वर्षा पार्टी में लगातार सक्रिय हैं। वह 2010 में मंडल उपाध्यक्ष, 2013 में महिला मोर्चा में मंडल उपाध्यक्ष, 2015 में महिला सम्मेलन की महानगर संयोजिका और 2016 में पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय संयोजिका रहीं। साल 2018 में उन्हें महिला मोर्चा में महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली और 2021 में मोर्चा में वह पउप्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रहीं। 

वर्षा कौशिक ने बताया कि उनके पति नीरज कौशिक भी भाजपा से जुड़े हैं। वर्षा की सास शकुंतला कौशिक भाजपा में दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री के साथ ही कद्दावर नेता रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें