फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिल्ली रोड पर दो पुलिसकर्मियों ने नगर निगम कर्मचारी को पीटा, हंगामा होने पर भागे, कार्रवाई की मांग

Fri, 03 Apr 2026 12:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नगर निगम में चालक अनुज के साथ दिल्ली रोड पर मुकुट महल होटल के पास दो पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर दी। दोनों नशे में बताए गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
हंगामा करते कर्मचारी और मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के बराबर में दिल्ली की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर कार सवार दो पुलिसकर्मियों ने नगर निगम के चालक अनुज के साथ मारपीट कर दी। चोट लगने से अनुज घायल हो गया। नगर निगम कर्मचारियों ने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन


नगर निगम का चालक अनुज शुक्रवार को कहीं जा रहा था। तभी कार सवार दो पुलिसकर्मियों वहां से गुजर रहे थे। कहासुनी होने के बाद पुलिसकर्मियों ने अनुज को पीट दिया। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। अनुज के नगर निगम के साथी भी आ गए। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों पुलिसकर्मी कार छोड़कर भाग गए। नगर निगम कर्मियों का आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। नगर निगम कर्मियों ने दोनों को गिरफ्तार करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें