फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मनचलों से परेशान नौवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Fri, 09 Aug 2024 12:10 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मुंडाली के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा को मनचलों ने परेशान कर रखा है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचलों से परेशान नौवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। आरोप कि मनचले छात्रा को दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देते हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रा के पिता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी के साथ स्कूल जाते समय गांव के ही विकास, रवि और शिवकुमार छेड़छाड़ करते हैं, जिसका मुकदमा उसने 15 जुलाई को दर्ज कराया था। इसके बाद एक आरोपी विकास ने उनके पड़ोसी और उसके परिवार की दो महिलाओं के साथ भी मारपीट की थी। इसका मुकदमा भी थाने पर दर्ज है। लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उसकी पुत्री को स्कूल जाते समय अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी देते है। 

इन तीनों की धमकी की वजह से परिवार डरा हुआ है। नाबालिग पुत्री भी डर की वजह से स्कूल नहीं जा पा रही है। आरोपी रातभर सड़क पर तमंचा लेकर घूमते रहते हैं। एसएसपी ने जांच कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें