शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
एडीजी ने शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि शहीद पुलिस कर्मियों का देश हमेशा ऋणी रहेगा। अपने कर्तव्यों का पालन करने व देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के वीर जवानों को नमन करते हैं। इस अवसर पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, एसपी देहात अभिजीत कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।