फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बुआ के घर आई महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान, पति से अनबन होने पर नहीं जा रही थी ससुराल

Wed, 03 Sep 2025 11:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गांव मुबारिकपुर की आंचल घाट गांव में अपनी बुआ के घर आई हुई थी। यहीं पर बुधवार शाम उसने सुसाइड कर लिया। बताया गया कि पति से झगड़ा होने के कारण वह मायके में रह रही थी, इसी कारण अवसाद में थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में बुआ के घर आई आंचल (25) ने बुधवार शाम करीब पांच बजे छत के पंखे से दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी अपने पति के साथ अनबन चल रही थी और ससुराल नहीं जा रही थी। इसी कारण वह अवसाद में थी। आत्महत्या का कारण भी ये ही बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


परतापुर पुलिस के अनुसार, आंचल भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर की रहने वाली थी। कुछ साल पहले उसकी शादी बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के गांव भगोट निवासी अभय के साथ हुई थी। पति से मनमुटाव के कारण वह काफी समय से अपनी ससुराल नहीं जा रही थी। मायके में ही रह रही थी। करीब 15 दिन पहले बुआ के यहां गांव घाट आई थी। 

उसके फुफेरे भाई मोहित ने बुधवार शाम को परतापुर थाने पहुंच कर आंचल द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी। बताया कि परिजन एक शोक सभा में गए थे। बुधवार शाम पांच बजे घर पर दो बच्चे थे। आंचल ने तभी फंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना पर परिजन भी आ गए थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें