फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दस से अधिक लोगों से चार करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार, मुंबई भागने की फिराक में था

Tue, 27 Aug 2024 02:02 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नदीम ने करीब दस लोगों को चार करोड़ का चूना लगा दिया। उसने एक दुकान को अपनी बताकर सभी लोगों से रुपये ले रखे थे।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने चार करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी सराय बहलीम निवासी नदीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई भागने की फिराक में था। उसने दुकान बेचने और कारोबार ने नाम पर 10 से ज्यादा लोगों से चार करोड़ रुपये ठग लिए थे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने इस मामले में विवेचक को भी तलब किया था।
विज्ञापन


 

कंकरखेड़ा पाबली खास निवासी रिहान ने जून माह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि वर्ष 2023 में उसके रिश्तेदार सुहेल ने नदीम निवासी सराय बहलीम से मुलाकात कराई थी। बताया था कि नदीम का स्क्रैप का बड़ा कारोबार है और जली कोठी में लोहे की दुकान है। जिसकी कीमत करीब 35 से 40 लाख है। नदीम उनसे रुपये उधार लेता और कुछ समय बाद वापस कर देता था। यह सिलसिला चलता रहा। इस साल 16 जनवरी को नदीम से उससे 80 हजार रुपये उधार मांगे। लोहे का काम ठीक न चलने की बात कहते हुए नदीम ने अपनी दुकान बेचने प्रस्ताव रखा।
 

उसने कहा कि दुकान की कीमत 40 लाख है लेकिन वह 35 लाख में बैनामा कर देगा। 18 जनवरी को दुकान का सौदा तय हो गया। नदीम ने अलग-अलग तिथियों में करीब 28 लाख रुपये उनसे ले लिए। इसके बाद बैनामा कराने की बात पर टालमटोल करने लगा। शक होने पर रिहान ने जानकारी की तो पता चला कि उसने फर्जी कागजात दिखाकर उनके साथ ठगी की। रकम वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
 
विज्ञापन

गिरफ्तारी का पता चलने पर थाने पहुंचे कई लोग
आरोपी नदीम ने रिहान के साथ ही नहीं कई और लोगों के साथ भी ठगी कर रखी है। उसकी गिरफ्तारी का पता चलने पर कई लोग कोतवाली थाने पहुंच गए। सभी ने पुलिस को बयान दिया कि उनसे भी आरोपी ने लाखों रुपये कारोबार के नाम पर ठग लिए हैं। कई बार तकादा करने के बाद भी रकम वापस नहीं की और धमकी दी। देहली गेट जली कोठी निवासी हाजी जाकिर से 28 लाख, कोतवाली शाहपीर गेट निवासी तारिक से 70 लाख, खत्ता रोड निवासी साकिब से 45 लाख और खैरनगर निवासी खुर्रम से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए हैं। इसी तरह अन्य चार-पांच लोगों से भी आरोपी ने रकम ली है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि सभी की तहरीर और बयान लेकर मुकदमे में शामिल किया जाएगा। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें