फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बेटी को दिया जन्म, मां बोली-आरोपियों में शहर का एक डॉक्टर भी शामिल

Tue, 07 Oct 2025 10:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

भावनपुर क्षेत्र की एक महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और तीन युवकों पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भावनपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने तीन आरोपियों पर उसकी 16 वर्षीय बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक 22 सितंबर को पीड़ित किशोरी ने बेटी को जन्म दिया है। पीड़िता के साथ मां एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


मंगलवार को पहुंची महिला ने बताया कि कैलाशपुरी में कुछ माह पहले एक आरोपी ने उनकी बेटी को अपने यहां काम पर रखा था। इस दौरान आरोपी ने उसे नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने विरोध किया। इसके बाद भी धमकी देते हुए आरोपी ने एक चिकित्सक और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे। पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर जांच की जाएगी। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें