मेरठ। मोदीनगर स्थित सुरवीन पब्लिक स्कूल में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें मेरठ के मऊखास स्थित एमडीपीएस की टीम पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिता में गाजियाबाद, बरेली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ के लगभग 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एमडीपीएस की टीम से सब जूनियर महिला वर्ग एथलेटिक्स में अन्वी प्रजापति, नंदिनी, वेदांशी शर्मा, शगुन, माही ने स्वर्ण पदक जीते। कनक, आराध्या ने रजत पदक और दीपिका, निया ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में मयंक सैनी ने स्वर्ण पदक, आदित्य राजपूत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं। संवाद