मेरठ। 69वीं अंडर-19 एसजीएफआई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक हरियाणा के पानीपत में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ के सरस्वती पब्लिक स्कूल की हिस्सा लेगी। सरस्वती पब्लिक स्कूल की टीम सीबीएसई नेशनल की विजेता रही थी। इसके चलते टीम को इन खेलों में खेलने का मौका मिला है। टीम के चयन पर बीके एकेडमी के चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि टीम में निशांत, सत्यम, प्रियांक, लक्ष्य, आयुष, रणविजय, कृष्णा, संध्या, उज्जवल, तनिष्क, कार्तिक और हैप्पी का चयन किया गया है। टीम हरियाणा के लिए रवाना हो गई। संवाद