फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेशीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मेरठ की टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 12 जनवरी तक कानपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसे लेकर क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ की ओर से टीम का चयन कर उसे कानपुर के लिए रवाना किया गया। प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की टीम में मानसी, वंशिका, नेहा, कशिश यादव, रितिका आर्य, अनामिका पाल, अंशु, सौम्या, तमन्ना, अन्नु, अंशिका, सेजल, करिश्मा, नेहा कुमारी, मन्नु, क्षमा का चयन किया गया है। स्नेहा, अनुष्का, प्रधाना पटेल और दिव्यांशी को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया है। कुमारी ईलाहा को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। मेरठ मंडल की टीम शुक्रवार को कानपुर के लिए रवाना हुई। इस मौके पर फुटबाल कोच ललित पंत, ऋचा सिंह आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें