फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओपन स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए मेरठ की टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ओपन स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 23 मार्च तक झांसी में होगा। प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को मेरठ की टीम का चयन कर उसे रवाना किया गया। टीम में कुमारी हिमांशी यादव, शिवानी सिंह, तनु सिंह, काजल प्रजापति, आस्था, डिंपल, शाहीन, शीला थापा, पूजा भारती, जूली भारद्वाज, ज्योति माली, इशिका, गौरी, तुलसी, करिश्मा और राधिका को शामिल किया गया है। खुशी नंदा, आन्या, दिया, आराध्या और गुणगुण को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया है। टीम मैनेजर साक्षी गोदियाल को बनाया गया। सोमवार को मेरठ हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल, पूर्व पार्षद सचिन त्यागी व सूर्य मनु ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें