हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की टीमफोटो स्त्रोत
मेरठ। हरिद्वार के कांगड़ी में चल रही अंतर विश्वविद्यालय नॉर्थ जोन हॉकी पुरुष प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विवि की टीम ने क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। टीम का क्वार्टर फाइनल मैच गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार की टीम से होगा। इससे पहले मेरठ की टीम ने पहले मैच में प्रयागराज की टीम को 10-0 से हरया। दूसरे मैच में डीएवी जालंधर की टीम को 6-2 से हराया। तीसरे मैच में शाकुंभरी विवि को भी 6-2 से मात दी। इस मौके पर एनएएस कालेज मेरठ के प्रधानाचार्य प्रो. मनोज कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम के साथ टीम मैनेजर संदीप कुमार, कोच शिव कुमार भी मौजूद रहे। संवाद