मेरठ। आर्य समाज के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली के रोहिणी स्वर्ण जयंती पार्क में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में भाग लेने के लिए मेरठ से भी लोगों की टीम बसों और निजी वाहनों से पहुंची। प्रधान राजेश सेठी ने बताया कि 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलने वाले महासम्मेलन में 35 देशों के आर्य प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसमें 11,000 कुंडीय यज्ञ होगा। सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मेरठ से जाने वालों में मणि गर्ग, प्रीति सेठी, अनीता चौधरी, सुमन आनंद, रविंद्र सिंह, संजीव चौधरी, आचार्य राजेंद्र शास्त्री आदि शामिल रहे। ब्यूरो