फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चंदा मांगते हुए मिली सीरिया की महिला, पुलिस और खुफिया विभाग ने हिरासत में लिया तो ये बोली

Sat, 13 Jun 2026 12:21 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सीरिया की फनादी नाम की महिला हाथ में तख्ती लिए चंदा मांग रही थी। उसने बताया कि उसके पति बीमार हैं और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। उनके इलाज के लिए उसे मदद चाहिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौचंदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चंदा और मदद मांग रही सीरिया की एक महिला फनादी (33) को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम महिला से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति बीमार हैं। वह उनका इलाज कराने मेडिकल वीजा पर भारत आई है।

विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र में सीरिया की फनादी हाथ में अंग्रेजी में लिखा बोर्ड लेकर चंदा और मदद मांग रही थी। उसने लिखा था कि वह सीरिया की रहने वाली है। उसे पति के उपचार के लिए रुपये की जरूरत है। महिला के बारे में पुलिस को सूचना मिली तो उसे थाने ले जाया गया। इसके बाद पुलिस, आईबी और एलआईयू की टीम ने उससे गहनता से पूछताछ की। 
महिला ने बताया कि उसके पति दिल्ली अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पैरों में चोट लगी है। वह यहां के लोगों से मदद मांगने आई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि वीजा की शर्तों के अनुसार महिला एक शहर से दूसरे शहर बिना अनुमति नहीं जा सकती। इसके चलते उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें