फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: सुबह से ही उमस भरी गर्मी, बढ़ गया तापमान, वेस्ट यूपी में बूंदाबांदी के आसार

Thu, 29 May 2025 01:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

इस समय नौतपा चल रहा है, मगर लगातार बूंदाबांदी और आंधी होने से कुछ राहत मिल रही है। उमस लगातार परेशान कर रही है। पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमस भरी गर्मी के बीच मौसम बदलता जा रहा है। सुबह से ही तेज गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार को आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे हल्की बारिश होने की संभावना बनी है।

विज्ञापन


कभी बारिश कभी आंधी और गर्मी के बीच मौसम लगातार बदलता जा रहा है। जून के शुरू होने से पहले ही  मई के अंतिम सप्ताह में मौसम में काफी परिवर्तन दिखाई दे रहा है। इस कारण गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे हैं। इस समय नौतपा चल रहा है। इस बीच दिन और रात के तापमान में भी पिछले 24 से 48 घंटे में बढ़ोतरी हुई है।

बृहस्पतिवार का दिन भी सुबह से ही गर्म दिखाई दे रहा है। गर्मी के साथ आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं। मेरठ समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद गर्मी से राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन


सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी  शाही का कहना है कि आसमान पर छाए हल्के बादलों के चलते पश्चिम उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। अभी मौसम में नमी कम होने से गर्मी का असर ज्यादा दिख रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें